Homeअलीराजपुरनगर के स्थानीय बस स्टैंड पर गंदगी का अंबार

नगर के स्थानीय बस स्टैंड पर गंदगी का अंबार

 


दिलीपसिंह भूरिया

चंद्रशेखर आजादनगर भाभरा का एक मात्र बस स्टैंड अव्यवस्थाओं के लिए पूरे जिले में प्रसिद्ध है जहा रोजाना वाहनों और यात्री बसो के कारण रोजाना दाहोद भाभरा अलीराजपुर मार्ग पर यातायात के कारण लंबे जाम लगते है और स्थानीय बस स्टैंड पर बसों के खड़े होने के स्थान और यात्रियों के आने जाने के स्थान के पास स्थानीय बस स्टैंड की नगर परिषद सही तरीके से सफाई नही करने के कारण आसपास इतनी गंदगी फैली हुवी है जिससे मच्छर मक्खी पैदा हो रहे है साथ ही पास ही आजाद उद्यान और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थित है ।परंतु आसपास लगी अवेध दुकानों से निकले वाली गंदगी के कारण यहां के बस स्टैंड की दुर्दशा हो रही है साथ ही यहां आने जाने वाले यात्रियों को भी दुर्गंध का सामना करना पड़ता है गंदगी से इतनी बदबू आती है जिससे आसपास की दुकानों और यात्रियों को मुंह पर रूमाल रख कर बैठे रहना पड़ता है।आजाद नगर परिषद की सफाई के प्रति लापरवाही के कारण आजादनगर भाभरा स्थानीय बस स्टैंड की गंदगी के फोटो और विडियो सोसल मीडिया में वायरल हो कर आजाद नगर भाभरा नगर परिषद की साफ सफाई की खिल्ली पोल खोल रहे है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!