HomeUncategorizedएक शाम वतन के नाम थांदला में होने जा रहा है...

एक शाम वतन के नाम थांदला में होने जा रहा है अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन-मुशायरा

एक शाम वतन के नाम

थांदला में होने जा रहा है अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन-मुशायरा

थांदला में 7 मई शनिवार अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मुशायरा भारतीय मित्र मंडल के द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश के प्रसिद्ध कवि व शायर शिरकत कर रहे हैं । संचालन इस्माइल नज़र (देवास) करेगे तो अध्यक्षता डॉ. वाहिद फ़राज़ (झाबुआ) करेंगे । सूत्र कार्यक्रम के सूत्रधार सरफराज भारतीय तथा संयोजक आशीष नागर रहेंगे हैं । कवि सम्मेलन में मुजावर मालेगांव (मुंबई), अपूर्व शुक्ला (बड़वानी),इकबाल मोदी (देवास), मकसूद शाह (देवास),सिराज तन्हा (अलीराजपुर), चांद अंजूम जोहरी दुर्गा सोनी (देवास), अनीता आनंद मुकाती (धार),अब्दुल सलाम खोकर (रतलाम), सरफराज कुशलगड़ी, मनोज दुबे (फिल्मी गीतकार मुंबई) जुझारसिंह भाटी (रतलाम), निसार पठान रंभापुरी,जगदीश राघव (मेघनगर),शरद जोशी शलभ भोजनगरी), आदि प्रसिद्ध कवि व शायर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम थांदला आजाद चौक में रात्रि 9:00 बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, विश्वास सोनी, अनिल भंसाली, कमलेश दाईजी, राकेश सोनी, लक्ष्मण राठौर, अक्षय भट्ट, अब्दुल सत्तार छिपा,राजू धानक, अब्दुल समद खान व समस्त थांदला के पत्रकार मौजूद रहेंगे।
अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन-मुशायरा भारतीय मित्र मंडल व ऑल इंडिया बज्मे सईद व अल अमन फेयरवेल ग्रुप के सहयोग से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!