Homeअलीराजपुरबोरी क्षेत्र की घटना को लेकर महेश पटेल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस,...

बोरी क्षेत्र की घटना को लेकर महेश पटेल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार को दी चेतावनी।

वॉयस ऑफ झाबुआ आलीराजपुर 

आलीराजपुर। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश पटेल ने आज आलीराजपुर के टॉकीज चौराहा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झाबुआ विधानसभा के बोरी थाना क्षेत्र में एक विधवा आदिवासी महिला के साथ हुई कथित गैंगरेप एवं अमानवीय व्यवहार की घटना को लेकर प्रदेश सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि एक महिला के साथ कई लोगों द्वारा कथित रूप से गैंगरेप और अमानवीय कृत्य किए जाने की घटना बेहद गंभीर और मानवता को शर्मसार करने वाली है। इस घटना ने पूरे आदिवासी समाज को झकझोर कर रख दिया है। महेश पटेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और भाजपा सरकार के शासन में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए, पीड़िता को बेहतर उपचार, सुरक्षा एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा मामले# में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। महेश पटेल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला और ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आदिवासी विकास परिषद पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर व्यापक जनआंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी 23 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चंद्रशेखर आजाद नगर दौरे के दौरान आदिवासी समाज न्याय की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!