Homeझाबुआपेटलावदपेटलावद पुलिस कराएगी "साइबर जागरूकता मैराथन दौड़"*   अभियान: "सेफ क्लिक 2.0"...

पेटलावद पुलिस कराएगी “साइबर जागरूकता मैराथन दौड़”*   अभियान: “सेफ क्लिक 2.0” – 8 जुलाई को सुबह 7 बजे होगी शुरुआत थाना पेटलावद से प्रारंभ होगी दौड़, आमजन से भागीदारी की अपील

संवाददाता सुनील खोडे 

पेटलावद। साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस थाना पेटलावद द्वारा “साइबर जागरूकता मैराथन दौड़” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत किया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य

थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया ने बताया कि आज के समय में साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं। इस दौड़ के माध्यम से युवाओं और आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। पोस्टर में लोगों से अपील की गई है – _”आइए, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के इस जन-अभियान का हिस्सा बनें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

पुलिस की अपील

पुलिस ने सभी स्कूल, कॉलेज के छात्र, युवा और आम नागरिकों से इस मैराथन में बड़ी संख्या में शामिल होकर साइबर सुरक्षा का संदेश फैलाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!