दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ
पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण के दो आरोपियों को गंभीरता/संवेदनशीलताा के साथ कार्रवाई करते हुए 24 घण्टें के भीतर गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 25.04.2026 को थाना कटिठवाडा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुहाँ में अपने रिश्तेदार के घर एक विवाह समारोह में सम्मिलित होने आई थी। रात्रि लगभग 03:30 बजे, जब पीड़िता सो रही थी, तभी आरोपी रितेश उर्फ रीनू पिता जगलिया कनेश एवं जुबटिया पिता नेरसिंह तोमर ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शोर सुनकर गांव के एक व्यक्ति के वहां पहुँचने पर दोनों आरोपी घटनास्थल से भाग गए। घटना के पश्चात डरी हुई पीड़िता ने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई, तब दिनांक 01.05.2026 को आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 62/2026, धारा 70(2), 351(3), 3(5) बी.एन.एस. एवं 3/4(2), 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल एवं एसडीओपी जोबट श्री अश्विनी कुमार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक दिनेश सोलंकी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और चौबीस घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों रितेश उर्फ रीनू पिता जगलिया कनेश (20 वर्ष), निवासी ग्राम कुहा एवं जुबटिया पिता नेरसिंह तोमर (25 वर्ष), निवासी ग्राम कुहा को 01 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस टीम की सराहना: आरोपियों की धरपकड की कार्रवाई में निरीक्षक दिनेश सोलंकी, उपनिरीक्षक माधुसिंह हाडा (चौकी प्रभारी आमखुट), महिला उपनिरीक्षक ज्योति डामोर, सहा उपनिरीक्षक हिम्मत सिंह, यशवंत पाटीदार प्र.आर. चंद्रसिंह, आरक्षक अंकित, अनिल, विकास,दलसिंह एवं जितेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।