Homeअलीराजपुरराष्ट्रीय पंचायत दिवस पर विकासखंड में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं...

राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर विकासखंड में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 

करीम खान

चंद्रशेखर आजाद नगर। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत आम्बुआ में अलीराजपुर जिले के विकासखंड में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले को उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने के साथ छात्र-छात्राओं के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर बधाई व शुभकामनाएं दी। सभी सम्मानित विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर के हाई सेकेंडरी हाई स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में कक्षा 12 वी से हावरा अब्बास साईकिल वाला, दक्ष प्रतापसिंह गजेंद्र सिंह बैस,नअमा जौहरी, जन्नत शेख कक्षा 10 वी से अल्पेश विक्रम चौहान को अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हजरीबेन,नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर,जिला कलेक्टर नीतू माथुर, भाजपा युवा नेता विशाल रावत,भरत माहेश्वरी आदि कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य उपस्थित थे। विद्यालय से सम्मानित छात्राओं को सम्मान प्राप्त होने पर संस्था प्राचार्य निलेश शाह, वरिष्ठ शिक्षक शाहिद मोहम्मद शेख सहित विद्यालय स्टाफ ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!