वॉइस ऑफ झाबुआ
————————
शहर के चौराहों पर एक नाम की काफी चर्चाएं बीती रात से चल रही है….आईपीएल सट्टा कांड को लेकर बड़ा भंडाफोड़ होने की चर्चाएं सामने आई है….जिसमें PP व्हाइट कॉलर नेताजी के कारनामे उजागर होना लगभग तय माना जा रहा है। इन व्हाइट कॉलर नेताजी ने कई गरीब युवाओं को इस जंजाल में फंसा दिया है और लगातार युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आईपीएल और तमाम जुए-सट्टे के काले कारनामों में लिप्त व्हाइट कॉलर नेताजी की गर्दन तक खाकी के हाथ पहुंच चुके हैं… जल्द ही अधिकारिक पुष्टि के बाद व्हाइट कॉलर नेताजी के प्याज के छिलके उतारे जाएंगे और अब तक किए गए तमाम कारनामों की परत दर परत खोली जाएगी… क्योंकि अगर अब इन व्हाइट कॉलर नेताजी का खुलासा नहीं हुआ तो न जाने कितने युवा बेवजह अपराधिक रिकॉर्ड में फंसते नजर आएंगे….!!