भोपाल , अलीराजपुर
कल दिनांक 03.04.2026 को भोपाल में प्रदेश स्तरीय आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया जिसमें प्रदेश प्रभारी माननीय जितेंद्र तोमर जी की अध्यक्षता में शानदार तरीके से प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ किया गया जिसके बाद प्रदेश के सभी जिलों के प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जॉन वाइस बैठक का आयोजन किया गया ।आलीराजपुर धार बडवानी झाबुआ चार जिलों को मिलाकर धार जॉन बनाया गया जिसके प्रभारी एडवोकेट संजय राठी दिल्ली को बनाया गया

जिन्होंने धार जॉन की बैठक ली जिसमें आगामी दिनों में विधानसभा वार विधानसभा अध्यक्ष और उसके साथ 31 लोगों की नियुक्ति करना है जो आगामी दो वर्षों तक विधानसभा वार पार्टी की गतिविधियों का संचालन करेंगे ।प्रदेश में धार जॉन के अलावा अन्य 12 जॉन बनाए गए है जिसमें एक एक प्रभारी बनाया गया है ।।जो लगातार पार्टी के विस्तार के लिए जमीनी तैयारियों का जायजा लेंगे और जहां भी पार्टी में समस्या आएगी उस समस्या का समाधान वह स्वयं आ कर करेंगे ।

इस बैठक में सभी प्रदेश के पदाधिकारी जिला अध्यक्षों सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे सभी जिलों के पदाधिकारियों ने अपने जिले और जॉन वार दिल्ली से आए प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर और 13 जॉन के प्रभारियों सहित सभी का पुष्प मालाओं से स्वागत और सम्मान किया सभी जिलों की कार्ययोजनाओं की तैयारियों आगामी तीन महीनों में तैयार कर ली जाएगी।जिस तरीके से प्रदेश कार्यालय एवं जिले वार प्रभारियों की नियुक्ति की गई है जिससे यह अंदाजा लगाना बिल्कुल आसान है कि इस बार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात की तरह मध्यप्रदेश में भी चुनावी आगाज करेंगे ।जिसके लिए सारी रणनीति प्रदेश की राजधानी भोपाल में बनेगी और प्रदेश के हर जिले और गांव फलियों और कस्बों तक वह योजना कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के जरिए आम जनता तक आम आदमी पार्टी की योजना की जानकारी पहुंचाई जाएगी । इस बैठक में धार जॉन से प्रदेश उपाध्यक्ष माधोसिंह किराड़े , प्रदेश सचिव कोमल डामोर , प्रदेश सयुक्त सचिव दिलीप सिंह भूरिया , प्रदेश संगठन मंत्री रालू निनामा , कमलेश सिंगाड जिला अध्यक्ष झाबुआ , श्रीमती सूरत बघेल जिला अध्यक्ष बडवानी , धार शहरी जिला अध्यक्ष सुनील त्रिवेदी ,धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष निर्भानसिंह ठाकुर ,जिला अध्यक्ष आलीराजपुर नवलसिंह रावत एस टी विंग प्रदेश सचिव प्रेमसिंह चौहान मुख्तियार प्रदेश सचिव यूथ विंग आकाश सिंगाड़ सोशल मीडिया प्रभारी विंग झाबुआ आदि प्रदेश पदाधिकारी बैठक में शामिल हुवे