Homeबरझर बरझर में मकान में लगी आग, लोगों की मदद से पाया गया...

बरझर में मकान में लगी आग, लोगों की मदद से पाया गया काबू

करीम खान बरझर

बरझर। ग्राम बरझर में एक मकान में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है । आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आपसी सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग से कुछ सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!