करीम खान बरझर
बरझर। भाजपा मण्डल की नई कार्यकारिणी घोषित होते ही बरझर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। पूर्व विधायक माधुवसिंह डावर ने ग्राम पंचायत पहुंचकर नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर संगठन को मजबूती का संदेश दिया। उन्होंने कोषाध्यक्ष कपील सोनी और महामंत्री शांतिलाल प्रजापत को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर डावर ने कहा कि भाजपा संगठन में युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ाई जा रही है और बरझर मण्डल में भी युवाओं को अहम जिम्मेदारियां देकर संगठन को नई दिशा दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरे जोश और समर्पण के साथ काम करें, जिससे संगठन और अधिक मजबूत हो सके। वहीं, कोषाध्यक्ष कपील सोनी ने अपनी जिम्मेदारी को लेकर कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। कार्यक्रम में सरपंच हिमसिग बारिया, चंदुलाल साहू, धन्नालाल प्रजापत, गोर्धन राठौड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।