रिपोर्टर सुनील खोडे
———————–
पेटलावद। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कलेक्टर महोदया नेहा मीणा व म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री प्रेमसिंह चौहान सर के निर्देशानुसार व ब्लॉक समन्वयक श्री प्रवीण पंवार के मार्गदर्शन में आज दिनांक 31/03/2026 को नवांकुर संस्था सेक्टर रायपुरिया दर्पण सोशल वेलफेयर एण्ड एज्यूकेशनल फाऊंडेशन संस्था द्वारा ग्राम रताम्बा में जल मंदिर ( प्याऊ ) का उद्धघाटन किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत आज जल मंदिर का शुभारंभ पूजन अर्चना के साथ किया । नवांकुर संस्था प्रभारी अनसिह अरड द्वारा बताया गया की गर्मी के मौसम में हम अनेक स्थानों पर इस प्रकार से जल मंदिर ( प्याऊ ) लगा कर हम पुण्य का काम कर सकते हैं। सबसे अच्छा कार्य है की प्यासे को पानी पिलाना है जल ही जीवन है हमें जल को फालतू व्यर्थ पानी नहीं बहाना है, हमें जहां जरुरत है वहां हमें बोरी बन्धन कर पानी को रोक सकते हैं ।

हमें जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हेडपंप के आसपास साफ सफाई, कुआं ,बावड़ी, नदी , तालाब आदि की साफ सफाई, व गहरीकरण जैसा कार्य हम समाज के सहभागिता (हलमा) के माध्यम से कर सकते हैं इस प्रकार जानकारी दी गई। आज के इस जल मंदिर (प्याऊ) शुभारंभ कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सेक्टर प्रभारी ,प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों और MSW छात्र भुरसिह अरड, जितेन्द्र गरवाल व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।