Homeअलीराजपुरअलीराजपुर दशोरा नागर समाज द्वारा जोबट में हाटकेश्वर जयंती पर भव्य शोभायात्रा...

अलीराजपुर दशोरा नागर समाज द्वारा जोबट में हाटकेश्वर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 

दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा l आलीराजपुर जिले के दशोरा नागर समाजजनों द्वारा भगवान हाटकेश्वर की प्रकाट्य उत्सव पर जोबट नगर में भगवान हाटकेश्वर की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

दशोरा समाज के वरिष्ठ घनश्याम नागर ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दशोरा नागर समाजजन द्वारा बैंड बाजे के साथ राठौड़ कोठार से नगर के मुख्य मार्गों से चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में भगवान हाटकेश्वरजी के रथ के आगे समाज के महिला,पुरूष व बच्चें भजनों पर नाचते झूमते चल रहे थे।

भगवान हाटकेश्वर व भोले बाबा की जयकारों के साथ समाजजन बड़ा शिव मंदिर पर पहुंचे। जहां पर भगवान हाटकेश्वर का अभिषेक पूजा अर्चना कर महाआरती प्रसादी का वितरण किया गया। जिसके पश्चात चल समारोह बड़ा शिव मंदिर से राठौड़ कोठार पहुंचा जहां सभी समाजजनों ने सहभोज किया। आयोजन में जोबट,भाबरा,उदयगढ़,बोरी व आलीराजपुर के सभी दशोरा नागर समाजजन बडी़ संख्या में सम्मिलित हुवे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!