Homeअलीराजपुरआलीराजपुर में 26 शासकीय स्कूलों के नए भवन निर्माण को मिली स्वीकृति,...

आलीराजपुर में 26 शासकीय स्कूलों के नए भवन निर्माण को मिली स्वीकृति, 4 करोड़ 23 लाख रुपये मंजूर

आलीराजपुर संवाददाता

आलीराजपुर। कैबिनेट मंत्री नागरसिंह जी चौहान के प्रयासों से आलीराजपुर जिले में 26 शासकीय स्कूलों के नए भवनों के लिए 4 करोड़ 23 लाख 11 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं। कैबिनेट मंत्री श्री चौहान के प्रयासों से लिए गया यह निर्णय नई विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा पत्र प्रेषित करते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान को अवगत करवाया कि आपके पत्रों के अनुसार जिले के भवन विहीन प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के लिए नए भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत की गई है। आलीराजपुर जिले के कुल 26 विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए लगभग 423.11 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। इनमें विभिन्न ग्रामों के प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल भवन शामिल हैं, जहां लंबे समय से भवन की कमी महसूस की जा रही थी।

सरकार के इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण में पढ़ाई का अवसर प्राप्त होगा। इस उपलब्धि के लिए सांसद श्रीमती अनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत, महामंत्री रिंकेश तंवर मोंटू शाह राजू मुवेल, सभी मंडलों के पदाधिकारियों, स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!