Homeअलीराजपुरकन्या पूजन के माध्यम से सेवा भारती ने दिया नारी सम्मान व...

कन्या पूजन के माध्यम से सेवा भारती ने दिया नारी सम्मान व महिला सशक्तिकरण का संदेश

रिपोर्टर सुनील खोडे 

————————

पेटलावद। नवरात्रि पर्व के समापन अवसर पर सेवा भारती झाबुआ प्रकल्प, पेटलावद द्वारा प्रकल्प परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए गए तथा स्वल्पाहार कराया गया। सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण की भावना को सुदृढ़ करना है, ताकि बालिकाओं को बचपन से ही सम्मान मिले। कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों एवं प्रकल्प से जुड़े सहयोगियों ने भी कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सेवा भारती झाबुआ के जिला अध्यक्ष हरिओम पाटीदार, तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र भट्ट, जिला समिति सदस्य राजेश सिंधराज, सुरेश प्रजापति तथा प्रकल्प के सहयोगी नेहा मकवाना, प्रिया सोलंकी, गायत्री मोरवाल और माही परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही सेवा भारती प्रकल्प में सिलाई एवं मेहंदी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रशिक्षार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम के अंत में सेवा भारती पेटलावद प्रकल्प द्वारा जानकारी दी गई कि ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र का नया सत्र शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है, जिसमें इच्छुक महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इसके साथ ही सिलाई प्रशिक्षण के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!