Homeअलीराजपुरराहजनी (डकैती) की वारदात का सनसनीखेज खुलासा । उदयगढ़ पुलिस ने...

राहजनी (डकैती) की वारदात का सनसनीखेज खुलासा । उदयगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल, नकदी बरामद।घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें (कुल मशरुका ₹1,17,000/-) बरामद।

आलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

आलीराजपुर: पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल एवं एसडीओपी जोबट श्री रविन्द्र राठी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी उदयगढ़ निरीक्षक बृजभूषण हीरवे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने ग्राम टेरका फाटक के पास हुई डकैती की वारदात का पर्दाफाश करते हुए 03 बालिग और 04 विधि विरुद्ध बालकों (कुल 07 आरोपी) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 25.03.2026 की रात्रि करीब 11.20 बजे, फरियादी मुकेश उर्फ मुकाम पिता अज्जु अजनार (निवासी थान्दला) अपने दोस्त जितेन्द्र चौहान के साथ डम्पर खड़ा कर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान जोबट-राणापुर रोड, टेरका फाटक के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 07 अज्ञात लड़कों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने फरियादी और उसके साथी के साथ मारपीट की और डरा-धमकाकर उनके दो एंड्रॉइड मोबाइल और 5000 रुपये नगद लूट लिए और जोबट की तरफ फरार हो गए। फरियादी की सूचना पर थाना उदयगढ पर 74/2026 धारा 310(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी उदयगढ़ निरीक्षक बृजभूषण हीरवे के नेतृत्‍व मे गठित टीम के द्वारा घटना घटित होनें की सूचना प्राप्‍त होते ही आरोपियों की धरपकड हेतु थाना उदयगढ क्षेत्रान्‍तर्गत आने-जानें वाले सभी मार्गों पर नाकेबंदी व फरियादी द्वारा आरोपियों के भागनें के रास्‍तें की ओर अलग-अलग टीमों को रवाना किया गया। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों (साइबर सेल) की मदद से पुलिस ने संदिग्धों की घेराबंदी कर दिनांक 27.03.2026 को जामली केदारनाथ मंदिर रोड से पुलिस ने घेराबंदी कर जीतेन्द्र पिता मगन भूरिया (19 साल, निवासी किला जोबट), अनिल पिता प्रताप मेहडा (19 साल, निवासी किला जोबट), प्रकाश पिता सामु अजनार (19 साल, निवासी ग्राम छोटी जामली) एवं 04 अन्य नाबालिग आरोपी (विधि विरुद्ध बालक) को हीरासत में लेकर गंभीरता से पूछताछ करते उनके द्वारा उक्‍त घटना को अंजाम देना स्‍वीकार किया गया। गिरफतार आरोपियों से लूट के 02 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, नगदी राशि 3500 रुपये, घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल (नम्बर MP69ZD3356 एवं MP69MD8412), कीमत करीब ₹1,00,000/- इस प्रकार कुल जप्त मशरुका कीमती: लगभग ₹1,17,000/- का जप्‍त किया गया है। सराहनीय भूमिका-इस चुनौतीपूर्ण राहजनी/डकैती के खुलासे में थाना प्रभारी उदयगढ़ निरीक्षक बृजभूषण हीरवे, उनी शंकरलाल रावत, चौकी प्रभारी कानाकाकड उनी पवन वास्केल, सउनी अजय भिड़े, प्र.आर. आजाद, प्र.आर. जुवान, प्र.आर. मानसिंह, प्र.आर. बहादुर, प्र.आर. रोहित, आरक्षक आनंद अनारे, दीपेश, भेरूसिंह, खेमसिंह, गजेंद्र निगवाल (थाना जोबट) तथा आरक्षक प्रमोद (साइबर सेल आलीराजपुर) की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!