Homeअलीराजपुरवॉयस ऑफ झाबुआ की खबर का असर अवैध गोदाम में अनाज रखने...

वॉयस ऑफ झाबुआ की खबर का असर अवैध गोदाम में अनाज रखने पर मिला नोटिस । व्यापारियों को फिर भी मिली आधिकारियों से राहत अवैध गोदाम को तुरंत सील कर माल को जब्त कर कार्यवाही करनी चाहिए ।  मंडी अधिकारियों द्वारा अनाज व्यापारियों के खिलाफ भेदभाव पूर्ण कार्यवाही के लिए जिला कलेक्टर नीतू माथुर को इस कार्यवाही पर संज्ञान लेना चाहिए ।

दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीज

जिले की चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा मंडी में अनाज खरीदने का लाइसेंस लेकर निजी दुकानों पर अनाज खरीदकर अवैध रूप से अवैध गोदामों और एक दुकान के लायसेंस पर दो दो तीन तीन जगह अलग अलग परिवार के लोगो द्वारा दुकानें लगाकर अवैध रूप से सैकड़ों क्विंटल अनाज गोदामों में जमा करके बिना अनुज्ञा जमा करने की वजह से मंडी अधिकारियों द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश निनामा के द्वारा व्यतिगत एक एक अनाज व्यापारियों दुकान पर मंडी अधिकारियों और कर्मचारियों को ले जाकर उनके गोदाम और दुकान की जांच करवाई

जहां जहां अवैध गोदाम और अवैध दुकानें तो मिली लेकिन मंडी अधिकारियों द्वारा किसी भी गोदाम को उसी वक्त सिल नहीं किया जिसके कारण रातों रात व्यापारियों ने उसी अनाज को फर्जी तरीके से दाहोद मंडी में पहचा दिया आज कार्यवाही के दो दिनो बाद नगर के 20 अनाज व्यापारियों में से सिर्फ चार के व्यापारियों को नोटिस दिया

लेकिन जिला कलेक्टर अधिकारी महोदया से वॉयस ऑफ झाबुआ चैनल यह जानना चाहता है कि जोबट अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को बचाने के लिए काम किया और व्यापारियों को पर्याप्त समय माल को वहां से हटाने का तुरंत कोई कार्यवाही नहीं होने से व्यापारियों द्वारा अपना स्टॉक दो दिन दो रात में व्यवस्थित कर लिया होगा ।कुछ व्यापारियों पर द्वेषतापूर्ण कार्यवाही की गई और कुछ व्यापारियों पर दूसरे दिन मंडी अधिकारियों द्वारा कार्यवाही का बोलकर जोबट मंडी अधिकारी चिमन मंडलोई और भाभरा उप मंडी कर्मचारी जिनेन्द्र के द्वारा दो दिन बीत जाने पर भी बरझर भाभरा, सेजावाड़ा , झिरन अमनकुवा, देवली , बड़ीपोल तथा बोरकुडिया बड़ी मिर्यावाट आदि जगह पर कार्यवाही नहीं हुई जिससे माल को गोदाम दुकान से हटा दिया होगा ।

बीते दिन कार्यवाही की गई थी उन सभी अनाज व्यापारियों को नोटिस दिया गया सूत्रों के हवाले से खबर है ,की बाकी बचे अनाज व्यापारियों पर कार्यवाही नहीं की गई जिससे कार्यवाही हुई उन व्यापारियों द्वारा मंडी अधिकारियों पर आरोप लगाया कि हम हमेशा मंडी में दुकान लगाते है फिर भी हमारे गोदाम और दुकानों की जांच हुई लेकिन जो बरझर के व्यापारी कभी भी मंडी में दुकान लगाने नहीं आते इनका कुछ भी नहीं इस लिए जिला कलेक्टर मैडम नीतू माथुर को इस भेदभाव पूर्ण कार्यवाही पर भी संज्ञान लेना चाहिए ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!