Homeअलीराजपुरजोबट कृषि मंडी अधिकारी चिमन मंडलोई तथा भाभरा उप मंडी कर्मचारी पंकज...

जोबट कृषि मंडी अधिकारी चिमन मंडलोई तथा भाभरा उप मंडी कर्मचारी पंकज को अय्यूब खान की तरह जोबट क्षेत्र से जिला कलेक्टर को हटा देना चाहिए इनके भ्रष्टाचार की लिस्ट बहुत बड़ी है।

दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आज़ाद नगर भाभरा की कृषि मंडी जिस प्रकार कृषि मंडी अधिकारी एवं कर्मचारियों और व्यापारियों के लिए किसानों से खुली लुट की जो छूट मंडी अधिकारियों ने दे रखी है उसको जिला कलेक्टर नीतू माथुर को देखना चाहिए और उसकी बारीकी से जांच करनी चाहिए बीते 10 सालों से ही इस मंडी के नाम पर व्यापारी और अधिकारी के साथ मंडी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के द्वारा गरीब किसानों को जो फायदा मिलना चाहिए

उस राशि और किसानों को जो सुविधाएं मंडी में मिलनी चाहिए उस राशि और शादी एवं अन्य कार्यक्रम से प्राप्त 10 सालों की जो आय है उसका हिस्सा कर उसका बंदरबाट किया जा रहा है ।लगातार अनाज व्यापारियों द्वारा अधिकारी के साथ मिली भगत से तोल काटे में हर फेर कर गरीब अनपढ़ किसानों को चुना लगाया जा रहा है

और जिसकी कार्यवाही के लिए जिस भी अधिकारी को नियुक्त किया है वो 10 सालों में सिर्फ एक बार किसानों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आंदोलन कर सड़क पर धरना प्रदर्शन कर दिया तब भी उन अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी जोबट का रवैया उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जॉन उन जैसा मुझे लगा समस्या का समाधान खोजने ओर परिस्थितियों को सुधारने के बजाय वो अपने अधिकार ही जताते नजर आए ना कि अपना कर्तव्य निभाते आज भी उनका कोई निर्णय मंडी के पक्ष में नहीं है

जब जनता की समस्या भाभरा मंडी में है जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता किसान व्यापारियों और मंडी अधिकारियों की समस्याओं को लेकर है तो उनको मौके पर आकर सभी की समस्या का समाधान करवाना चाहिए लेकिन महोदय को तो सब कुछ मोबाइल पर ही जानना हैं और उस समस्या का समाधान भी मोबाइल पर ही बताना है उनके पास उतना भी समय नहीं है कि मंडी में आकर किसान व्यापारियों और अधिकारियों के बीच जो जंग चालू है उसका कोई समाधान किया जाए ।

भाभरा मंडी लगातार बंद है व्यापारियों की मनमानी से व्यापारी मंडी की जगह अपनी अपनी दुकानों से ही अनाज की खरीदी कर किस अवैध गोदाम पर अनाज छुपा रहें है तस्करी कर रहे है उसका कोई हिसाब नहीं आज पूरे दो दिन बीत चुके है जोबट मंडी अधिकारी चिमन मंडलोई और भाभरा उप मंडी कर्मचारी पंकज के खिलाफ जिला कलेक्टर को उनके लापरवाह रवैए और भ्रष्टाचार और अनाज की कालाबाजारी करवाने में व्यापारियों का साथ देने के लिए उनके ऊपर दंडात्मक कार्यवाही होनी चाहिए

जिसमें झिरन ,सेजावाड़ा, बरझर ,बड़ीपोल भाभरा , बड़ी मिर्यावाट , अमनकुवा ,देवली , चौटा खुटाजा , बढ़ाखुटाजा गेटीघाटी के अलावा भी कई गांवों में बिना अनुमति अनाज की खरीदी कर उसकी कालाबाजारी की जा रही है और सरकार को लाखों रुपयों के टैक्स का चूना दिन दहाड़े मंडी अधिकारी चिमन मंडलोई और भाभरा उप मंडी कचहरी पंकज द्वारा व्यापारियों के साथ मिलकर लगाया जा रहा है जिन पर आज ही कार्यवाही जिला कलेक्टर को करना चाहिए साथ ही जिले के सांसद महोदया अनिता नागरसिंह चौहान , मंत्री एवं आलीराजपुर नागरसिंह चौहान तथा जोबट विधायक सेना पटेल साथ ही आदिवासी विकाश परिषद के प्रदेश उपाध्यक महेश पटेल को भी आलीराजपुर मंडी जोबट मंडी एवं भाभरा उप मंडी की सारी समस्या एवं उसमें हो रहे भ्रष्टाचार से खिलाफ कार्यवाही तुरंत करवाना चाहिए ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!