Homeझाबुआबुनियादी शासकीय कन्या हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिषत 5...

बुनियादी शासकीय कन्या हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिषत 5 वी मे आतिफ हुसैन ने 93 व 8 वी में शाजिया शेख ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया स्कूल का नाम रोषन छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

झाबुआ। बुनियादी शासकीय कन्या हाई स्कूल में बुधवार को कक्षा पाँचवीं एवं आठवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम को लेकर सुबह से ही छात्राओं में उत्साह का माहौल बना रहा। बडी संख्या में विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर परिणाम की प्रतीक्षा करते रहे।

जैसे ही बुधवार दोपहर में राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल पर परिणाम घोषित हुआ, छात्राओं में अपना-अपना परिणाम देखने की होड मच गई। विद्यालय का कक्षा पाँचवीं और आठवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय में खुशी की लहर दौड गई।कक्षा पाँचवीं हिंदी माध्यम में उपासना दीपक भूरिया ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं अंग्रेजी माध्यम से आतिफा आरिफ हुसैन ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठवीं में शाजिया सादिक शेख ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम से विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के चेहरों पर भी खुशी साफ झलक रही थी। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य विनीत तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक श्री शांतिलाल बारिया सहित कक्षा पाँचवीं एवं आठवीं के सभी शिक्षकों और स्टाफ ने छात्राओं को बधाई दी तथा मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य श्री तिवारी ने विद्यार्थियों का उत्साह बढाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी प्रकार मेहनत कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!