दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आज़ाद नगर भाभरा
चंद्रशेखर आज़ाद नगर भाभरा थाना प्रभारी शिवराम तरोले के एक के बाद एक कांड सामने आ रहे है । थाने के सौंदर्यकरण के लिए अवैध रूप से राशि सीमेंट रेत ईट रुपए मांगने के अलावा गरीब प्रताप पिता मोती की जमीन हड़पने की नियत से अवैध अतिक्रमण के बाद आज अनाज चोरी के आरोप से बचाने और बा इज्जती छोड़ने के बदले सुबह ग्राम रोलीगांव के युवक से सरपंच के जरिए 25000 मांगने के बाद उसी कांड से जुड़े दो लोग और वॉयस ऑफ झाबुआ के स्थानीय संवाददाता को फोन लगाकर खबर देखने के बाद दो लोग और थाना प्रभारी द्वारा जबरन प्रताड़ित कर आरोपी बनाने की धमकियां और थाने पर लाकर
किसी को तीन दिन किसी को चार दिन मारपीट कर बिना किसी अपराध के और अपराध और आरोपी बनाने और बचाने और अनाज कांड से बचाने के बदले 70000 हजार रुपयों की मांग करना और बार बार ग्राम बिलझर के पार्षद इकराम अजनार के जरिए फोन कर कर के थाना प्रभारी शिवराम तरोले के लिए दलाली कर रुपए मांगे जाने की ऑडियो रिकॉर्ड के साथ साथ स्वयं पीड़ितों ने रुपए मांगने वाले पार्षद इकराम अजनार और थाना प्रभारी के द्वारा प्रताड़ना के परेशान होकर मीडिया को कैमरे पर आप बीती सुनाई ।
दिनेश निनामा प्रदेश उपाध्यक्ष भारत आदिवासी पार्टी मध्यप्रदेश ने संवाददाता से चर्चा के दौरान बताया कि लगातार थाना प्रभारी की शिकायतें जिला पुलिस अधीक्षक को सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के बाद भी पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी रघुवंश सिंह द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करना उनकी और थाना प्रभारी की मिलीभगत की और इशारा करती है
क्योंकि दिव्यांग युवक प्रताप की जमीन भी जबरन हड़पने और जबरन अतिक्रमण करने की जानकारी पूरे जिले को पता है क्यों पुलिस अधीक्षक को पता नहीं उनके द्वारा ही थाना प्रभारी शिवराम तरौले को अवैध वसूली का खुल्लम खुल्ला साइंसेस दिया गया है जो तीन माह तक खबरें प्रकाशित होती रही पर कोई कार्यवाही नहीं हुई ।
तत्काल थाना प्रभारी को चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा थाने से निलंबित कर उनके खिलाफ जांच नहीं होगी तो भारत आदिवासी पार्टी पीड़ित और पीड़ित के परिवार के लोगो के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का न्याय मांगने घेराव करेंगे ।