करीम खान बरझर
रमजान माह के पाक और मुबारक मौके पर आज मगरीब की नमाज़ के बाद मस्जिद में इतेकाफ में बैठने वाले अकीदतमंदों का इस्तेकबाल किया गया। इस दौरान मस्जिद परिसर में खास रौनक देखने को मिली और नमाज़ियों में खुशी का माहौल रहा। इतेकाफ में बैठने वाले रोज़ेदारों का मस्जिद मे लोगों ने फूल-मालाओं और दुआओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर बुजुर्गों और जिम्मेदार लोगों ने बताया कि इतेकाफ अल्लाह की इबादत का खास तरीका है, जिसमें बंदा दुनिया से अलग होकर पूरी तरह इबादत में मशगूल रहता है। इतेकाफ में बैठने वाले लोगों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए खास दुआएं की