Homeझाबुआसांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल: हरिनगर में बरसों बाद धूमधाम से मनाया गया...

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल: हरिनगर में बरसों बाद धूमधाम से मनाया गया वली बाबा का उर्स

हरिनगर (थांदला/झाबुआ)। तहसील थांदला के ग्राम हरिनगर में आज आस्था और भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ स्थित वली बाबा के आस्ताने पर बरसों बाद सालाना उर्स का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हरिनगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। सर्वधर्म समभाव की दिखी झलक इस आयोजन की विशेषता यह रही कि इसमें सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता कमलेश भाई प्रजापत, मोहम्मद भाई हिम्मतगढ़ और हुसैन भाई बोहरा (हरिनगर-हिम्मतगढ़) ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए आपसी एकता का संदेश दिया।

गणमान्य जनों की उपस्थिति उर्स के इस मुबारक मौके पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ और सम्मानित सदस्य शामिल हुए। मुख्य रूप से हरिनगर के सरपंच कमलेश भाई डामोर, राजू भाई, राकेश भाई, चंद्रेश भाई, मज़हर भाई, हकिम भाई, जोहर भाई फ़ख्रुद्दीन भाई  मोइज़ भाई दीवान भाई भटेरा पिंटू प्रजापति और मुकेश भाई निनामा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का ग्रामवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मिठाई और केक के साथ मना जश्न वली बाबा की दरगाह पर इबादत और दुआओं के बाद जश्न का माहौल रहा। आयोजनकर्ताओं और ग्रामीणों ने मिलकर केक काटा और मिठाई बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसों बाद हुए इस आयोजन से गाँव में नई ऊर्जा और भाईचारे का संचार हुआ है। कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीण जनों ने वली बाबा से क्षेत्र की खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!