Homeअलीराजपुरकचरा प्रबंधन गाड़ी ड्राइवर संगठन की बैठक सम्पन्न, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन...

कचरा प्रबंधन गाड़ी ड्राइवर संगठन की बैठक सम्पन्न, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का निर्णय

झाबुआ जिले की थांदला तहसील के काकनवानी के चौक वाड़ा में दिनांक 15 मार्च 2026 को कचरा प्रबंधन गाड़ी के ड्राइवरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आदिवासी परिवार मजदूर संगठन के बैनर तले सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के कई कचरा प्रबंधन वाहन चालक उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी ड्राइवरों को संगठन से जोड़ना और उनकी समस्याओं को संगठित तरीके से उठाना था। इस दौरान ड्राइवरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह रणनीति बनाई गई कि सभी कचरा प्रबंधन गाड़ी ड्राइवरों को संगठन से जोड़ा जाएगा ताकि उनकी आवाज मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुंच सके। साथ ही सभी ड्राइवरों की सामूहिक मांगों को लेकर एक मांग पत्र तैयार करने का भी निर्णय लिया गया।

निर्णय लिया गया कि यह मांग पत्र सभी नगर पालिका कमिश्नरों के माध्यम से मोहन यादव के नाम ज्ञापन के रूप में सौंपा जाएगा, ताकि ड्राइवरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने ड्राइवरों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गिनू मेहड़ा ने कहा कि संगठन हमेशा मजदूरों और ड्राइवरों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहेगा और उनकी समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!