Homeअलीराजपुरआलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही बखतगढ़ में 33...

आलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही बखतगढ़ में 33 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, एक सप्ताह में चौथी बड़ी सफलता

आलीराजपुर संवाददाता

आलीराजपुर (मध्य प्रदेश): पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री रघुवंशसिंह के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब की गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना बखतगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बडी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब व बियर जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। एक सप्ताह के भीतर आलीराजपुर पुलिस की यह अवैध शराब के विरुद्ध चौथी बड़ी कार्यवाही है। इससे पूर्व थाना कट्ठीवाड़ा, आजादनगर एवं चांदपुर पुलिस द्वारा भी बड़ी मात्रा में अवैध शराब सहित परिवहन में प्रयुक्त 02 वाहन जब्त किए जा चुके हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 13.03.2026 को थाना प्रभारी बखतगढ़ को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बखतगढ़ में नर्सरी गेट के समीप एक व्यक्ति बडी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां लेकर उसे अन्यत्र ले जाने की फिराक में बैठा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर नर्सरी गेट के पास दबिश दी गई। मौके पर पुलिस टीम को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस बल के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय पिता फकरु चौहान (उम्र 23 वर्ष), निवासी हरिजन मोहल्ला, बखतगढ़ बताया। आरोपी के कब्जे से कुल 33 पेटियां अवैध शराब व बियर बरामद की गई, जिसका विवरण निम्नानुसार है:

• विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी व्हिस्की (MD, London Pride, RC, Magic Moment, Goa)।

• बियर (Kingfisher, Mount, Hunter)।

• आम्बी वाईन (Apsara, Beer-45)।

• कुल मात्रा: 322.68 बल्क लीटर।

• अनुमानित कीमत: लगभग 1,90,300/- रुपये।

आरोपी द्वारा उक्त शराब के भंडारण व परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर, पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर आरोपी को धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट के तहत अपराध.क्रं. 33/13.03.2026 दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

सराहनीय भूमिका- उक्त महत्वपूर्ण सफलता और कार्यवाही में थाना प्रभारी बखतगढ़ निरीक्षक संतोष सिसोदिया, चौकी प्रभारी छकतला उप निरीक्षक राहुल चौहान, सउनि ज्ञान सिंह पाल, प्रधान आरक्षक 232 उदलिया जामोद, आरक्षक 134 तुलसीराम कवचे, आरक्षक 547 अनिल चौहान एवं आरक्षक 307 मोतीलाल चौधरी का विशेष और सराहनीय योगदान रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!