आलीराजपुर संवाददाता
कलेक्टर अलीराजपुर श्रीमती नीतू माथुर, एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना पर वृत्त जोबट के उदयगढ़ _खंडाला रोड़ के पास नाले में झाड़ियों में छुपा कर रखी गई 156 पेटी अवैध मदिरा जब्त की गई। इस प्रकार लगभग कुल 1464 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई. मदिरा की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक होने पर मदिरा को कब्जे आबकारी लिया गया। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2) में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया । सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जी एस रावत के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा मदिरा जब्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत 6,42,000 रुपए है इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती जयश्री त्रिपाठी, श्री मोहित बिरला, आरक्षक हितेंद्र सिंह चावड़ा, विवेक, का सराहनीय सहयोग रहा।