
करीम खान
भाबरा __ आदिवासी क्रांतिकारी छीतु किराड़ की मूर्ति पर पूजा करने विरुद्ध प्रशासन द्वारा दर्ज FIR को निरस्त कर ऐसे फरियादी अधिकारी ओर थाना प्रभारी आलीराजपुर को तत्काल निलंबित कर इनके खिलाफ उचित जांच करने बाबद।
गत 20 फरवरी को आदिवासी बाहुल्य जिला आलीराजपुर के ग्राम पंचायत भूरिया कुवां जो नगरपालिका अंतर्गत आता शासकीय खसरा नंबर 164/130 की भूमि पर गत वर्ष 2025 में ग्राम पंचायत की बैठक सहमति अनुसार आदिवासी समाज के उपयोग के लिए तार फेसिंग कर भविष्य में आदिवासी समाज के लिए सुरक्षित करने के उद्देश्य से आदिवासी समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्षित की गई थी जिसके पश्चात तहसीलदार अलीराजपुर द्वारा जिसे अतिक्रमण कराते हुए नोटिश जारी करते हुए अतिक्रमित भूमि मानकर उसे सिल किया गया था।
आज करीबन 6 माह बीत जाने के बाद अलीराजपुर जिले के गौरव क्रांतिकारी छीतु किराड़ की जयंती आ चुकी थी और समाज जनो द्वारा जनसहयोग से मूर्ति स्थापना हेतु मूर्ति सालभर पूर्व ही बनाई जा चुकी थी। ऐसे में आदिवासी समाज द्वारा गत दिनों मूर्ति को लाकर उसी जगह पर लगाया गया जहां चबूतरा साल भर से बना था।
अतः ऐसे अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही कर इस FIR को खारिज किया जावे।नहीं करने पर आदिवासी समाज जिला आली राजपुर द्वारा पूरे प्रदेश में मध्य प्रदेश सरकार विरुद्ध ज्ञापन प्रदर्शन किया जावेगा। साथ ही जिला मुख्यालय नगर बंद कर आंदोलन किया जावेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपते समय JAYS से मनोज डामोर, दिलीप बामणिया, मगन चौहान, रादु, भारत हीहोर, दिलीप भूरा, जवसिंह चौहान, कमलेश भूरिया, कमलेश सिंघाड़ , बाजू, ननका, अजय बामनिया सहित सैकड़ों JAYS कार्यकर्ता मौजूद रहे।