Homeअलीराजपुरआजाद की जन्मभूमि पर बरसा काव्य रस- राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ...

आजाद की जन्मभूमि पर बरसा काव्य रस- राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा कवि सम्मेलन आयोजित


दिलीपसिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा ।राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ मालवा,निमाड़ प्रान्त द्वारा आजाद के बलिदान दिवस के अवसर पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मभूमि पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें कवियों ने आजाद, किसानों, मजदूरों और देश पर रचना पाठ कर श्रोताओं को देर रात तक बैठाए रखा । आयोजन की शुरुआत आजाद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई । महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्काजी ने समस्त कवियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया । कवि सम्मेलन की शुरुआत कवियित्री दीपिका व्यास ने सरस्वती वंदना से की । क्रांतिकारी ओज कवि गोपाल क्रांतिकारी ने किसानों और मजदूरों की व्यथा को अपने शब्दों में पिरोकर ओजस्वी रचना पाठ किया । हास्य कवि पंकज धुप्पल बरमंडल ने अपनी हास्य चुटकियों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया । हरियाणा के कवि बोबी तेवतिया ने अपने रचना पाठ में कक्काजी के संघर्ष को परिभाषित किया । महेश्वर के राष्ट्रीय ओज कवि नरेंद्र अटल ने किसानों,आजाद और वीरों का यशगान रचना पाठ कर माहौल को ओजमय बना दिया । पूरा पांडाल भारत माता के जयकारे से गूंजायमान हो गया । मंच संचालक राम परिंदा ने अपने हास्य-व्यंग्य से भरपूर संचालन में श्रोताओं को पूरे समय बैठाए रखा और अपने रचना पाठ में उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों की कीमत मिले पूरी और मजदूर को पसीना सूखने से पहले मिल जाए मजदूरी । कवि सम्मेलन में मनावर के पत्रकार नितेंद्र मंडवाल भी मंचासीन थे । आयोजन में मप्र,पंजाब, हरियाणा और विभिन्न राज्यों के महासंघ के सदस्य बतौर श्रोता बड़ी संख्या में उपस्थित थे । कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि के रूप में पूर्व विधायक माधव सिंह डावर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला,पूर्व पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल, विजय जैन,वरिष्ठ पत्रकार राजेश जैन,पत्रकार संघ अध्यक्ष यशवंत जैन,सचिव नितिन शाह, पूर्व पीआरओ मनीष गुप्ता,अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता,आशीष सोनी उपयंत्री हिमांशु पाटीदार, राधेश्याम बिरला आदि कई काव्य प्रेमी देर रात तक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!