Homeअलीराजपुरमुख्यमंत्री एवं जिलाधीश के नाम प्रदेश स्तरीय व जिलास्तरीय मागों को लेकर...

मुख्यमंत्री एवं जिलाधीश के नाम प्रदेश स्तरीय व जिलास्तरीय मागों को लेकर राज्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन l 

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

अलीराजपुर 

भारतीय मजदूर संघ भोपाल के आव्हान पर भारतीय मज़दूर संघ एवं राज्य कर्मचारी संघ के द्वारा बुधवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम प्रदेश के समस्त जिलों मे ज्ञापन सौंपा गया राज्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष राजेश आर वाघेला ने बताया आलीराजपुर मे तहसीलदार सविता राठी को कर्मचारियों की ३१ सूत्रीय लंबित माँगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें प्रमुख मांगे महंगाई भत्ता, अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करना, केशलेश इलाज की सुविधा पुरानी पेंशन बहाली,शिक्षकों की ई अटेंडेंस व्यवस्था समाप्त करना,,अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में सरलीकरण, लिपिक वर्गीय वेतनमान मे संशोधन,चतुर्थ श्रेणी लोक सेवको की पदनाम परिवर्तन सहित अन्य मांगें है। इसके साथ जिला स्तरीय ज्ञापन में श्रीमान जिला महोदय के नाम दिया गया जिसमें नवीन शिक्षकों के शेष वेतन का भुगतान, क्रमोन्नती आदेश , क्रमोन्नती निर्धारण, डीए एरियर , क्रमोन्नती एरियर भुगतान सहीत अन्य मांगे शामिल है l

इस अवसर पर सुनीता जाटव, प्रमिला किराड़, निर्मला चौहान, रानू रावत,ओपीएस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष सुमनसिंह गाड़रिया, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर हरवाल, नजरू ओहरिया, एसराम जमरा, गुलसिह सोलंकी, वालसिंह रावत, लोकेंद्र सेन, राजेश राठौर, प्रताप किराड़, अर्जुन गुथरिया, लोंगसिंह सोलंकी, जितेंद्र किराड़, चंद्ररसिंह चौहान ,रामलाल , विजय सोलिया, विजय गोयल सहित बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर संघ एवं राज्य कर्मचारी संघ के सदस्य उपस्थित थे l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!