Homeअलीराजपुरपीएमयूएम शिक्षक संघ की मानवीय पहल ने दिया तीन परिवारों को संबल...

पीएमयूएम शिक्षक संघ की मानवीय पहल ने दिया तीन परिवारों को संबल 1.12 करोड़ की आर्थिक सहयोग तीसरा सहयोग 34 लाख रूपये से अधिक का सहयोग यह संगठन का एक ऐतिहासिक कदम – जिलाध्यक्ष भंगुसिंह तोमर

सुनील तोमर आलीराजपुर 

आलीराजपुर:- पी एम यू एम शिक्षक संघ द्वारा संचालित कर्मचारी कल्याण कोष योजना के माध्यम से दमोह जिले से दिवंगत सदस्य स्व. श्री किशुन लाल जी लड़िया के परिजनों को मध्य प्रदेश के सभी सदस्यों ने मात्र 60-60 रूपये का सहयोग एकत्रित कर 34 लाख रुपये से अधिक का सहयोग प्रदान किया है।

जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने बताया कि इसी क्रम में आलीराजपुर जिले से संगठन के सदस्य एवं कर्मचारियों तथा शिक्षकों ने भी बढ़चढ़ कर सहयोग किया और जिले की और से सभी ने सच्ची संवेदनाएँ दिवंगत परिवार तक पहुँचाई गईं हैं। जिला उपाध्यक्ष विनय तंवर ने कहा कि सिर्फ तीन माह की अल्प अवधि में तीसरे सहयोग के रूप में 34 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक योगदान तथा अब तक कुल सहयोग एक करोड़, बाहर लाख रुपये से अधिक प्रदान कर पी एम यू एम शिक्षक संघ ने कर्मचारी एकता, संवेदनशीलता और पारस्परिक सहयोग का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिला सचिव अंजीश कुमार वाघेला ने कहा कि संगठन द्वारा संचालित यह कर्मचारी सहयोग योजना आज प्रदेश के शिक्षक एवं कर्मचारियों के बीच सामाजिक सुरक्षा का कवच के रूप में स्थापित हो रही है। इस योजना के माध्यम से कर्मचारियों को यह विश्वास मिला है कि किसी भी विषम परिस्थिति में एक विशाल कर्मचारी परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा।

संघ के संस्थापक श्री सतीश खरे ने अपील करते हुए कहा कि जिन साथियों ने संघ की सदस्यता अभी तक नहीं ली है, वे जल्द से जल्द सदस्य बनें। उन्होंने कहा, “इस योजना के माध्यम से हम केवल सहयोग ही नहीं करते, बल्कि अपने परिवार को भी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। यह केवल एक योजना नहीं बल्कि कर्मचारियों के बीच आपसी विश्वास, संगठनात्मक शक्ति और मानवीय संवेदनाओं की जीत है।”

 जिला आईटी सेल प्रभारी एल एन राठौड़ ने बताया कि प्रदेश के लाखों शिक्षक एवं कर्मचारियों की सहभागिता और समर्पण के कारण ही इतनी अल्प अवधि में एक करोड़ रुपये से अधिक का सहयोग संभव हो सका है। संगठन के सह संस्थापक ब्रजेश असाटी ने सभी प्रांतीय, संभागीय, जिला और ब्लॉक के पदाधिकारियों न एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना भविष्य में भी कर्मचारियों के हित में निरंतर कार्य करती रहेगी तथा प्रत्येक जरूरतमंद कर्मचारी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

             जिले में प्रमुख रूप से इस योजना को सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी महिला प्रोकोष्ठ जिला अध्यक्ष अंजू सिसोदिया,जिला उपाध्यक्ष राकेश राठौड़, राजेश शोभावत, बादलसिंह चौहान, भेरुसिंह मायडा, विनय तंवर, वेलसिंह वास्कले, महासचिव रतनसिंह रावत, संगठन मंत्री कौशिक वाघेला, जिला मंत्री रमेश डावर, नवलसिंह चौहान, जिला प्रवक्ता राज कुमार जाटव, मीडिया प्रभारी कपिल नागर, कोषाध्यक्ष मगनसिंह मोरी, सह सचिव कुरबान सिंह बघेल, रायसिंह आवासिया, लालसिंह रावत एवं आलीराजपुर ब्लाक अध्यक्ष तक़सिंह रावत, सोंडवा ब्लाक अध्यक्ष कांतिलाल ठकराव, जोबट ब्लाक अध्यक्ष राजुसिंह डावर, सवलसिंह बघेल, उदयगढ ब्लाक अध्यक्ष प्रेमसिंह जामोद एवं आजाद नगर ब्लाक अध्यक्ष प्रतापसिंह नलवाया आदि पदाधिकारियों ने जिले के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों कों कल्याण कोष से जोड़ने के लिए इस पुनीत कार्य के सफल संचालन में युद्ध स्तर से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहें हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!