Homeअलीराजपुरअनुविभागीय अधिकारी निधि मिश्रा द्वारा कार्यक्रम की अभी तक अनुमति नहीं देने...

अनुविभागीय अधिकारी निधि मिश्रा द्वारा कार्यक्रम की अभी तक अनुमति नहीं देने पर महेश पटेल भड़के । अनुमति नहीं मिलने पर कल मुख्यमंत्री का पूरे जिले में पुतला दहन करेगी आदिवासी विकाश परिषद ,, महेश पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी विकाश परिषद 

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

अलीराजपुर ,, कांग्रेस पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों सामाजिक संगठनों को 27 फरवरी को आजाद को श्रद्धांजलि कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं देने पर आदिवासी विकाश परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष ने निधि मिश्रा को आड़े हाथ लिया साथ ही कल पूरे जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के पुतले जलाने का किया ऐलान कैलाश विजयवर्गीय का कल कांग्रेस ने पूरे जिले और प्रदेश में पुतला दहन किया था वैसे ही कल पूरे जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन करने की बात कही साथ ही आगे कहा कि भाजपा के शासन में जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी भी बेलगाम हो गए है वो भाजपा नेताओं के इशारे पर ही काम करते है और कोई उनसे कोई काम करने या अनुमति लेने जाए तो आज कल परसों जैसे शब्द बोल बोल कर टाइम निकालते हैं ।।आगे महेश पटेल ने कहा कि 27 फरवरी को सर्व आदिवासी समाज के अपमान और अलीराजपुर में आदिवासी संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर की गई जिला प्रशासन की कार्यवाही भी भेदभाग पूर्ण है और रिपोर्ट को जिला प्रशासन वापस ले नहीं तो 27 फरवरी को आजाद कुटिया पर सर्व आदिवासी समाज कांग्रेस आदिवासी विकाश परिषद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी साथ ही में स्वयं आजाद कुटिया पर ताला जड़ कर मुख्यमंत्री को आजाद को नमन नहीं करने दूंगा और ऐसा में कर सकता हु आजाद स्मारक उद्घाटन में मैने शिवराज सिंह मुख्यमंत्री के समय में कर चुका हु मेरे लिए ऐसा करना कोई बड़ी बात नहीं साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव को आजाद नगर भाभरा में या किसी भी भगोरिए में के

काले झंडे दिखा देंगे हमारे आदिवासी समाज कार्यकर्ता क्योंकि शिवराज मामा को भी हमने एक बार भाभरा में काले झंडे भी दिखाए थे साथ ही उनके गले में भी काला झंडा बांध दिया है इतिहास गवाह है अगर आदिवासी चाहेगा वो करेगा कोई उसको अलीराजपुर में रोक नहीं सकता भाजपा के इशारे पर दुम हिलाने वाले जिला प्रशासन को हम हजारों गाड़ियों से कार्यकर्ता और नेताओं के साथ आजाद कुटिया और आजाद नगर भाभरा का घेराव करेंगे और जब तक मुख्यमंत्री मोहन यादव आदिवासी समाज के अपमान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेगा तब तक आजाद की कुटिया उनके लिए स्वर्ग दर्शन जैसा कर देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!