Homeअलीराजपुरवॉईस ऑफ झाबुआ की खबर का असर ।दो दोनों में नगर परिषद...

वॉईस ऑफ झाबुआ की खबर का असर ।दो दोनों में नगर परिषद सीएमओ इकबाल मनुहार ने उत्कृष्ट सड़क की लाइट चालू करवाई ।

वॉईस ऑफ झाबुआ की खबर का असर ।दो दोनों में नगर परिषद सीएमओ इकबाल मनुहार ने उत्कृष्ट सड़क की लाइट चालू करवाई ।

 

 

कई लैंप खराब थे उनको बदला गया अलीराजपुर से टेक्निकल टीम वाहन सहित मौके पर सुधार रही है लाइट और बदल रही है लैंप।

 

 

 

दिलीप सिंह भूरिया

अलीराजपुर ब्यूरो चीफ

 

 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा की मुख्य सड़क उत्कृष्ट सड़क जिस पर कई महीनों से लगे बड़े बीच डिवाइडर पर लैंप खराब थे जिसकी खबर वॉयस ऑफ झाबुआ ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी दो दिनों के भीतर ही नगर परिषद सीएमओ इकबाल मनिहार ने अलीराजपुर से टेक्निकल टीम वाहन सहित साथ ही नए लैंप के साथ आज सड़क पर लगे विद्युत पोल पर लैंप लगा रहे है साथ में नगर परिषद की भी टीम मौके पर है। इन लैंपों के लग जाने से रात्रि में निकलने वाले वाहनों को इस सड़क से निकलने में आसानी होगी क्योंकि आबादी इलाका होने से इस सड़क पर दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है यहां सबसे ज्यादा जानवर और छोटे बच्चे बिना देखे रोड क्रास कर देते है जिससे हादसों का डर वाहन चालकों को बना रहता है वाहन चालकों के अलावा आसपास के रहवासियों घरों में भी इसकी रोशनी से फायदा पहुंचेगा और रात्रि में अंधेरे में चोर और जानवर का डर बना रहता है उसके निजात मिलेगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!