आलीराजपुर में उबाल: नेता प्रतिपक्ष पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफ़े की मांग।
दिलीप सिंह भूरिया
अलीराजपुर ब्यूरो चीज
आलीराजपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रति कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। आदिवासी विकास परिषद और कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफ़े की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सदन में की गई टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ है और इससे आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। नेताओं ने “कैलाश विजयवर्गीय होश में आओ” और “इस्तीफ़ा दो” जैसे नारों के साथ विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि यह मामला केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के सम्मान और लोकतंत्र की गरिमा से जुड़ा हुआ है।
आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेसी नेता महेश पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी हितों की अनदेखी कर रही है और उनकी आवाज़ दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट किया कि विरोध प्रदर्शन होकर रहेगा , लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत आंदोलन जारी रहेगा। यदि मामले पर स्पष्टीकरण या माफी नहीं आती, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। महेश पटेल ने कहा जिस दिन आदिवासी ठान लिया उस दिन बता देगा आदिवासियो की क्या औक़ात है कैलाश विजयवर्गीय पाखंडी है। भाजपा सरकार आदिवासियों से नफ़रत हींन भावना रखती है आदिवासीयो को दबना चाहती है आदिवासी दबेगा नहीं बहुत जल्द इस घमंडी पाखंडी सरकार की विदाई होना तय है
प्रदर्शन में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र टावली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश पचाया, चीतल पवार, अनूप सोमानी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि आदिवासी समाज के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
राजनीतिक हलकों में इस घटना को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। विपक्ष इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बता रहा है, प्रदेश के हर आदिवासी का अपमान बता रहा