दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
भारत आदिवासी पार्टी की मध्यप्रदेश के धार रतलाम झाबुआ अलीराजपुर जिले की सभी कार्यकारिणी को तत्काल भंग कर दिया है यह आदेश भारत आदिवासी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष मोहन लाल रोत ने एक पत्र सोशल मीडिया में जारी कर सभी को सूचित कर दिया है कि इन चार जिलों में कोई भी व्यक्ति अब पदों पर नहीं रहेगा आम लोगों को भी इसकी जानकारी रहे आगामी दिनों में इन चार जिलों की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जिसकी सूचना पुनः सोशल मीडिया या मीडिया या पत्र द्वारा सभी को बता दी जाएगी ।