चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा
अभिषेक गुप्ता संवाददाता
चंद्रशेखर आज़ाद नगर में बजरंग दल द्वारा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर के बस स्टैंड आजाद गेट स्थल पर बजरंग दल ने एकत्र होकर शहीदों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बजरंग दल ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर देशभक्ति के नारे लगाए गए और शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में बजरंग दल व स्थानीय नागरिक एवं युवा मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।