दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में आज गड़ी चामुंडा माता मंदिर प्रांगण में भगवान शंकर महादेव के नवीन निर्माणाधीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया जिसमें आज भगवान की स्थापना की गई पूजा महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया ।इससे पहले पिछले दो तीन माह से निर्माणाधीन नवीन भगवान शंकर के मंदिर को पूर्ण कर सुबह से विधि विधान से पूजा अर्चना कर आज स्थापित किया जिसके बाद आज उनका नामकरण भी किया गया ।
आज से भगवान महादेव को चंद्रशेखर महादेव के नाम से जाना जाएगा और पूजा अर्चना की जाएगी । इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और आरती ने कई श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और आरती एवं प्रसाद का आनंद लिया ।। जय बाबा गड़ीवाले चंद्रशेखर महादेव की ।