दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा,आज महाशिवरात्रि महापर्व पर चंद्रशेखर आज़ाद नगर भाभरा से मात्र 5 किलोमीटर दूर स्थित अतिप्राचीन गुफा में स्थित झोतराडा में स्थित भगवान महाकाल के शिवलिंग की महापूजा के साथ मेले और सभी श्रद्धालुओं को पूजा और दर्शन देने के लिए मंदिर गुफा को खोल दिया जिसके बाद वहां दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ गई

पूजा और दर्शन के लिए और सभी श्रद्धालुओं को घंटों का इंतजार करना पड़ा आज इस जगह प्रत्येक वर्षानुसार आसपास के 50 से भी ज्यादा ग्रामों के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शन और प्रसादी प्राप्त करने के लिए आते है पूजा और दर्शन के बाद इस जगह लगने वाले मेले में श्रद्धालुओ ने झूलो का खूब आनंद किया

आसपास के मैदान श्रद्धालुओं और वाहनों दुकानों जिसने फल फ्रूट और बच्चों के गाजे बाजे की सैकड़ों दुकानों के अलावा नारियल फूल फल फूल प्रसाद की भी दुकानों लगी जिससे श्रद्धालुओ ने खूब खरीदी की और लगातार मेले और दर्शन पूजा कीर्तन मंदिर समिति द्वारा हमप्रसादी का भी आयोजन किया गया

जिसका श्रद्धालुओं ने खूब लाभ लिया ।आसपास के सभा भगवान शंकर महाकाल मंदिरों पर समिति द्वारा पूजा आरती और महाप्रसाद का वितरण आयोजन किया गया भगवान महाकाल के दर्शन के हर मंदिर पर भारी भीड़ है और लगातार पूजा दर्शन चालू है