Homeअलीराजपुरआबकारी विभाग आलीराजपुर द्वारा बड़ी कार्यवाही 35 पेटी अवैध शराब जब्त...

आबकारी विभाग आलीराजपुर द्वारा बड़ी कार्यवाही 35 पेटी अवैध शराब जब्त कर प्रकरण  दर्ज किया गया

सुनील तोमर आलीराजपुर

आलीराजपुर। कलेक्टर आलीराजपुर श्रीमती नीतू माथुर, एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम झड़ोली के वेलार फलिया में घासफूस एवं कचरे के ढ़ेर में से 35 पेटी अवैध मदिरा जब्त की गई। इस प्रकार लगभग कुल 420 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई।

मदिरा की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक होने पर मदिरा  को कब्जे आबकारी लिया गया। .मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2)  में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया । सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जी एस रावत के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा  मदिरा जब्त की गई जिसकी अनुमानित  कीमत 1 लाख 800 सौ रुपए है इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री गंभीर सिंह वास्कले , श्रीमती जयश्री त्रिपाठी, श्री मोहित बिरला,  मुख्य आरक्षक  अमानुल्ला खान, आरक्षक कालूसिंह बघेल,, हितेंद्र सिंह चावड़ा,आयुष रावत, विवेक,प्रवीण चौहान, मनीष भयदीया का सराहनीय सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!