जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए आज पात्र आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति पत्रों का वितरण कलेक्टर नेहा मीना के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन उपस्थित रहीं। कलेक्टर नेहा मीना ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि अनुकंपा नियुक्ति केवल एक शासकीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में परिवार को संबल देने का माध्यम है। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं सेवा-भाव से निर्वहन करने का आह्वान किया
इस अवसर पर श्री सुनील भूरिया पिता स्व. श्री बाबु भूरिया को प्राथमिक शिक्षक विज्ञान/प्रयोगशाला शिक्षक के पद पर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामा में पदस्थ किया गया। श्रीमती मधु कटारा पति स्व. श्री भुरजी कटारा को चतुर्थ श्रेणी भृत्य के पद पर कन्या माध्यमिक विद्यालय खवासा में पदस्थ किया गया। श्री कमल कुमार हटीला पिता स्व. श्री मानसिंह हटीला को चतुर्थ श्रेणी भृत्य के पद पर अजजा बालक आश्रम माछलिया में पदस्थ किया गया। वहीं कार्तिकेय बिलवाल पिता स्व. श्री कांति बिलवाल को चतुर्थ श्रेणी भृत्य के पद पर कर्मचारी पुत्रों के छात्रावास झाबुआ में पदस्थ किया गया। कलेक्टर नेहा मीना ने सभी नव-नियुक्त आवेदकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति उनके जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है और शासन सदैव पात्र हितग्राहियों के साथ खड़ा है। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।