अभिषेक गुप्ता आजाद नगर भाभरा संवाददाता
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में सोनी मोहल्ले से अनाज मंडी रोड पर इन दिनों भारी कीचड़ जमा हो जाने से राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है, वहीं पैदल चलने वालों को फिसलने का खतरा बना रहता है स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अनाज मंडी में रोज़ सैकड़ों किसान और ग्राहक आते हैं, लेकिन सड़क की बदहाली से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। कीचड़ के कारण छोटे वाहन फंस रहे हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।

निवासियों और दुकानदारों ने नगर पंचायत से जल्द से जल्द सड़क की सफाई, जलनिकासी और मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। जब सड़क का निर्माण हुआ था तब इंजीनियर और ठेकेदार ने सड़क के बीच गड्ढा रखा जिससे आसपास के घरों का गंदा पानी इकठ्ठा होता है जिससे गंदगी ओर कीचड़ हो चुका है ।जिससे यहां से निकलने वालो को इसी कीचड़ से निकलना पढ़ता है आगे नगर परिषद कंगाल हो चुकी है इसको ठीक भी नहीं करवा पाएगी क्याकी 26 जनवरी के सांस्कृतिक कार्यक्रम बजट नहीं होने का हवाला देकर आयोजन नहीं करवा पाए थे जिससे छात्र छात्राएं निराश हो गए थे ।