Homeझाबुआ“अवैध शराब के विरुद्ध झाबुआ पुलिस का "ऑपरेशन प्रहार" – शराब से...

“अवैध शराब के विरुद्ध झाबुआ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” – शराब से भरे ट्रक सहित 55 लाख 40 हजार रूपये का मशरूका जप्त।“

झाबुआ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना मेघनगर पुलिस को बडी सफलता मिली है। दिनांक 03.02.2026 को थाना मेघनगर पुलिस ने अवैध शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा। 04 दो पहिया वाहन, 03 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। थाना मेघनगर पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर ग्राम आमली पठार से अवैध शराब से भरा ट्क पकड़ा

जिसमें कुल 293 पेटी (2615 बल्क लीटर) अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख रुपये है। साथ ही एक 12 चक्का ट्राला कीमती लगभग 25 लाख रूपए, 04 दोपहिया वाहन कीमती 02 लाख रूपए, 03 मोबाइल फोन (कीमती 40 हजार रुपए) जप्त किए गए।  इस प्रकार कुल लगभग 55 लाख 40 हजार रूपये का मशरूका जप्त किया गया।

सराहनीय भूमिका 

 थाना प्रभारी मेघनगर निरीक्षक श्री दिनेश शर्मा, उप निरीक्षक श्री संतोष वसुनिया, प्र.आर. धर्मेन्द्र, आर.योगेश, आर. सुनील। पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!