Homeधाररिंगनोदसंत शिरोमणि रविदास गुरु की 649 वी जयंती बड़े हर्ष उल्लास के...

संत शिरोमणि रविदास गुरु की 649 वी जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई 

रिंगनोदः- (योगेश गवरी) संत श्री शिरोमणि रविदास महाराज की 649 वां जन्म उत्सव बडे हर्षोल्लास के साथ गया। इस अवसर रविदास राम मंदिर में धार्मिक व सामाजिक आयोजन जिसमें समाज के वरिष्ठजनों ने संत रविदास महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला।इसके पश्चात दोपहर बाद बैंड बाजो के साथ संत श्री रविदासजी की आकर्षक झांकी सुन्दर रथ में सजाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया शोभायात्रा में महिला एवं युवतियां गरबा खेलते हुए चल रही थी तो पुरूष वर्ग रविदास महाराज के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह राजनीतिक व सामाजिक मंचों द्वारा स्वागत कर संत रविदास महाराज की प्रतिमा की पूजा अर्चना किया गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः श्री रविदास राम मंदिर परिसर पहुंची जहां महाआरती व प्रसादी का वितरण कर समाजजनों द्वारा सहभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर गुमानपुरा रतनपुरा क्षेत्र के समाजजन उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!