दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । नगर के नवचेतना विस्तार केंद्र में बसंत पंचमी पर्व पर मां गायत्री माता का पूजन कर पंडित श्रीराम शर्मा का आध्यात्मिक जन्म दिवस गायत्री परिजनों ने धूमधाम मनाया। यज्ञ के प्रारंभ में बसंत पंचमी का महत्व बताते हुए मां सरस्वती का पूजन किया गया।

इस अवसर पर परिवाजक प्रकाश नारायण नागर द्वारा विद्या आरंभ संस्कार व पुंसवन संस्कार संपन्न कराए गए। गायत्री परिजनों ने यज्ञ में सैकड़ों आहुतियां डाली। प्रातः10:00 बजे मां सरस्वती मां,गायत्री माता,पंडित श्रीराम शर्मा,मां भगवती देवी शर्मा का पूजन संपन्न किया गया। इसके बाद आरती कर केसरिया भात की महाप्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर सहित समस्त गायत्री परिजन उपस्थित रहे।