Homeअलीराजपुरबसंत पंचमी पर आजाद नगर भाभरा में स्थित दृष्टिहीन बच्चों के लिए...

बसंत पंचमी पर आजाद नगर भाभरा में स्थित दृष्टिहीन बच्चों के लिए बने नवीन भवन का उद्घाटन आज हुआ। चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में आज बसन्त पंचमी पर मिला दृष्टिहीन बच्चो को नवीन आवास भवन के लोकार्पण अवसर पर माँ सरस्वती पूजन के साथ माँ गायत्री हवन किया गया । महामहिम राज्यपाल श्रीमंगू भाई पटेल के आर्थिंक सहयोग से मिली भवन की सौगात।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चन्द्रशेखर आज़ाद नगर भाभरा :- चन्द्रशेखर आज़ाद नगर के आदिवासी ग्रामीण दृष्टिहीन पुनर्वसन केंद्र ( नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इंदौर द्वारा संचालित) केंद्र में महामहिम राज्यपाल श्रीमंगू भाई पटेल के आर्थिक सहयोग चन्द्रशेखर आज़ाद नगर में दृष्टिहीन बच्चो को बसन्त पंचमी पर नवीन भवन की सौगात मिली। दृष्टिहीन पुनर्वसन केंद्र के अध्य्क्ष वीरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि केंद्र की स्थापना 1984 में हुई थी आज तक इस केंद्र के जीर्णशीर्ण भवन की हालत में ग्रामीण दृष्टिहीन बच्चो की व्यवस्थाओं का संचालन चलता आया है।

संस्था में आज 17 बच्चे शिक्षा के साथ केंद्र में रह रहे है । आज महामहिम राज्यपाल श्रीमंगू भाई पटेल के आर्थिक सहयोग 11 लाख की राशि एवं एक लाख पचास हजार की राशि नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इंदौर द्वारा दी गई है इस प्रकार जनसहयोग से बच्चो के बेड, उनके गद्दे, ओर आवश्यकता की सामग्री उपलब्ध हो चुकी है । आज नवीन आवास भवन से चन्द्रशेखर आज़ाद नगर का पुनर्वसन केंद्र में बच्चो की खुशी एवं उत्साह बड़ा है ।आने वाले समय मे कम्प्यूटर कक्ष की योजना तैयार है इसे भी शीघ्र ही मूर्त रूप देकर बच्चो की शिक्षा के लिए तैयार किया जाना है।

बसन्त पंचमी पर माँ सरस्वती एवं माँ गायत्री हवन पूजन विधि विधान के साथ लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इंदौर से भाबरा केंद्र के नवीन छात्रावास भवन लोकार्पण के लिए अध्यक्ष संतोष मोहंती, कोषाध्यक्ष श्री रमेश जैन, श्री शैलेन्द्र शुक्ला, संजय लोखंडे, अभिषेक सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नवीन भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को सफल मुकाम देने के लिए महामहिम राज्यपाल जी एवं नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इंदौर का आत्मीय आभार केंद्र के अभिनव दांडेकर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर दृष्टिहीन बच्चो के साथ सहभोज भी किया गया।इस अवसर पर नगर के पत्रकार साथी तथा नगर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे ।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!