दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
अलीराजपुर । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस 140साल के पूर्ण के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में उत्साह और एकजुटता के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता महेश पटेल ने वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का श्रीफल, माला और शाल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की मजबूत नींव रखी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। महेश पटेल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और आमजन की समस्याओं को आवाज़ देकर कांग्रेस को फिर से जनता की पहली पसंद बनाएं। उन्होंने कांग्रेस स्थापना दिवस को संघर्ष, त्याग और सेवा का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें राजेंद्र टवली, सनी मकरानी, ओम सेठ, तरुण मंडलोई, चीतल पवार, पुष्पराज पटेल, बाकिर भाई, नफीस कीद भाई, बादशाह, साकिर भाई पानवाला, सोनू चंदेरी, सुरेश शारडा एवं चुन्नू चंदेरी प्रमुख रूप से शामिल रहे।