Homeअलीराजपुरगुमशुदा किशोर की खोज: परिवार और आदिवासी विकास परिषद ने पुलिस से...

गुमशुदा किशोर की खोज: परिवार और आदिवासी विकास परिषद ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

आलीराजपुर, 27 दिसंबर 2025:

बडीबेगंलगाव विकास खंड, सोण्डवा निवासी फैरला पिता भिमजी ने अपने पुत्र श्री करमसिंह की गुमशुदगी को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक, आलीराजपुर के कार्यालय में आवेदन सौंपा। फैरला ने बताया कि उनका पुत्र 20 दिसंबर 2025 की रात 9 बजे से लापता है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। फैरला ने आगे बताया कि परिवार ने कई बार पुलिस चौकी उमराली में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिवार और ग्रामवासियों का संदेह है कि किशोर की गुमशुदगी में लक्ष्मी पिता वांगरिया और उनके परिवार के कुछ सदस्य संलिप्त हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी इन व्यक्तियों द्वारा परिवार और पुत्र को धमकियाँ दी जा चुकी हैं।आवेदन में पीड़ित ने पुलिस से अनुरोध किया है कि संदिग्ध व्यक्तियों से तत्काल पूछताछ की जाए और श्री करमसिंह को खोजने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएँ। इस अवसर पर आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल और कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल भी पीड़ित परिवार के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामला गंभीरता से लेने और त्वरित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

महेश पटेल ने कहा कि ग्रामवासियों की सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और ऐसे मामलों में तत्काल कदम उठाना जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि गुमशुदा किशोर की खोज में देरी न हो और संदिग्धों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। परिवार और ग्रामीण इस समय चिंता और भय की स्थिति में हैं। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों में असंतोष बढ़ सकता है। यह मामला स्थानीय प्रशासन और पुलिस के लिए चुनौती बन गया है, और सभी की नजर अब श्री करमसिंह की खोज और संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई पर टिकी हुई है। महेश पटेल ने भाजपा के मंत्री नागर सिंह चौहान के निर्वाचन आयोग की शिकायत मतदाता पर पर वोट चोरी का आरोप लगाया।  कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक से मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा रचित मतदाता सूची में हेरफेर का संपूर्ण प्रमाण प्रस्तुत किया। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष और अन्य नेता, आगामी नगरपालिका चुनाव में हार के डर से मतदाताओं के नाम काटने का षड्यंत्र रच रहे हैं।

श्री महेश पटेल ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के 2,373 जीवित, स्थायी और पात्र मतदाताओं के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से हटवाने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा निर्वाचन आयोग को फर्जी शिकायतें भेजी गईं। स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा केवल कुछ ही बूथों की जाँच में यह तथ्य सामने आया कि सैकड़ों मतदाता अपने वार्डों में निवासरत हैं और पूरी तरह मतदान के पात्र हैं। कांग्रेस ने ऐसे मतदाताओं को पर्यवेक्षक के समक्ष प्रस्तुत कर भाजपा की वोट चोरी के सबूत पेश किए। महेश पटेल ने कहा, “यह कोई सामान्य प्रशासनिक त्रुटि नहीं, बल्कि भाजपा द्वारा किया गया संगठित अपराध है। मंत्री नागर सिंह चौहान सत्ता के नशे में लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। यह वोट चोरी, संविधान की लूट और जनता के अधिकारों पर हमला है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने का अधिकार केवल निर्वाचन आयोग का है। किसी मंत्री या भाजपा नेता द्वारा ऐसा करना संविधान का उल्लंघन और लोकतंत्र के खिलाफ अपराध है। महेश पटेल ने चेतावनी दी, “यदि एक भी वास्तविक मतदाता का नाम सूची से हटाया गया, तो आलीराजपुर की सड़कों से लेकर विधान मंडल तक आंदोलन होगा। भाजपा की इस साजिश को हर वार्ड, हर गली और हर मंच से बेनकाब किया जाएगा।” इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर, कांग्रेस नेता शाहनी मकरानी, चीतल पवार, पार्षद दिलीप पटेल,अजहर चंदेरी तरुण मंडलोई, सोनू सहित सैकड़ो ग्रामीण जन पीड़ित परिवार के साथ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!