झाबुआ डेस्क
झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जनसुनवाई में प्राप्त फर्जी रजिस्ट्री से संबंधित आवेदन पर कार्यवाही करते हुए जिला पंजीयक झाबुआ श्री जी.एल. मंडलोई द्वारा उप-पंजीयक कार्यालय पेटलावद, जिला झाबुआ में पंजीबद्ध ई-दस्तावेज की जांच प्रारंभ कर दी गई है।
प्रकरण की जांच के संबंध में जिला पंजीयक कार्यालय द्वारा संबंधित विक्रेता, क्रेता, सर्विस प्रोवाइडर, गवाहों एवं शिकायतकर्ता को दिनांक 9 दिसम्बर 2025 को उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने हेतु पत्र जारी किए गए हैं। साथ ही संबंधित उप-पंजीयक को दिनांक 10 दिसम्बर 2025 तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला पंजीयक श्री जी.एल. मंडलोई ने बताया कि उक्त प्रकरण में शिकायतकर्ता मकना पिता मडिया गणावा, विक्रेता मकना पिता मडिया गणावा (जिसके द्वारा बयान में अपना नाम माला पिता देवा बताया गया), क्रेता नरसिंह पिता हीरालाल डाबी, सर्विस प्रोवाइडर एवं गवाहों के बयान लिए जा चुके हैं। प्रकरण को विधिवत पंजीबद्ध कर लिया गया है तथा प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगामी आवश्यक कार्यवाही प्रचलन में है..