Homeअलीराजपुरदिव्यांग युवक का आरोप-उसकी निजी जमीन पर बनाई जा रही पुलिस थाने...

दिव्यांग युवक का आरोप-उसकी निजी जमीन पर बनाई जा रही पुलिस थाने की बाउंड्रीवाल। -एसडीएम को भी की थी शिकायत, सीमांकन पर 30 दिसंबर को तहसीलदार करेंगे सुनवाई।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा 

चंद्रशेखर आजाद नगर तहसील के अंतर्गत ग्राम कालियावाव का एक दिव्यांग आदिवासी युवक प्रताप पिता मोती अपनी पैतृक जमीन को बचाने के लिए शासन-प्रशासन के चक्कर काट रहा है। प्रताप के परिवार की सम्मिलित जमीन ग्राम कालियावाव के सर्वे नंबर 1628 पर दर्ज है, जो वर्तमान में स्थानीय थाने के ठीक सामने स्थित है।

पीड़ित युवक का आरोप है कि उसकी इस निजी भूमि पर थाने की दीवार बनाकर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। अपनी जमीन पर हो रहे इस निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए प्रताप ने 27 नवंबर को एसडीएम चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा के समक्ष स्टे के लिए आवेदन भी दिया था, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जमीन के मालिकाना हक को स्पष्ट करने के लिए उसने तहसीलदार को सीमांकन के लिए भी आवेदन दिया था, जिसकी सुनवाई और सीमांकन के लिए आगामी 30 दिसंबर 2025 की तिथि नियत की गई है। प्रताप का कहना है कि जब मामला न्यायालय में लंबित है और सीमांकन की प्रक्रिया जारी है, तो ऐसी स्थिति में वहां निर्माण कार्य करना उसके संवैधानिक अधिकारों का हनन है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!