झाबुआ डेस्क
विनय पांचाल
पिटोल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात की ओर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। शराब तस्करों ने शराब को पशु आहार की बोरियों के पीछे बड़ी ही चालाकी से छिपा रखा था।

तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि किस प्रकार पशु आहार की बोरियों के पीछे छुपाकर रखी गई शराब को पुलिस ने बरामद किया। मौके पर थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

पुलिस द्वारा ट्रक को खाली कराया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह ट्रक गुजरात की ओर जा रहा था। मामले की जांच जारी है।
