झाबुआ – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड पेटलावद के पेटलावद सेक्टर के ग्राम असालिया (उन्नाई) में बोरी बंधान का कार्य किया गया ।

जिसमें जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान सर व ब्लॉक समन्वयक प्रवीण पंवार के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था असालिया सोशल फाउंडेशन असालिया से दिनेश परमार एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित पाठ्यक्रम CMCLDP के छात्र व प्रस्फुटन समिति के सचिव तानसिंह निनामा, स्थानीय ग्राम वासियों ने एक जुट होकर जल संचय अभियान के अंतर्गत सामूहिक श्रमदान से बोरी बंधान बनाया गया ।

किए गए बोरीबंधन कार्य से क्षेत्र में जल संरक्षण की एक नई मिसाल पेश की गई । इस बोरी बंधान से कृषि करने वाले 10 किसानों पशु पक्षी एवं जीव जंतु लाभान्वित होंगे।🙏🏻🙏🏻