झाबुआ। स्थानीय जैन तीर्थ श्री ऋषभदेव बावन जिनालय में सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार की तरह इस गुरूवार को 4 दिसंबर रात्रि 8.10 से 8.40 बजे तक श्री आदिनाथ भगवान की प्रतिमा के सम्मुख समाज के श्रावक-श्राविकाओं, युवा एवं बच्चों द्वारा प्रभु भक्ति का आयोजन कर भगवान की आराधना की गई। गुरूवार को पूर्णिमा तिथि होने से शहर के सभी जैन मंदिरों मंे भी श्रावक-श्राविकाओं की दर्शन-पूजन के लिए भीड़ रहीं।
जानकारी देते हुए श्वेतांबर जैन श्री संघ मीडिया प्रभारी रिंकू रूनवाल ने बताया कि सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को समाज के श्रावक-श्राविकाएं, विशेषकर युवा एवं बच्चें मोबाईल और आधुनिक संसाधनों से दूर होकर आधे घंटे तक प्रभु की आराधना में पूर्णतः लीन रहते है। प्रत्येक गुरूवार को समाजजनों की संख्या बढ़ती जा रहीं है। प्रभु भक्ति से बच्चों एवं युवाओं मंे ज्ञान और धार्मिक संस्कार की भावना स्थापित होने के साथ बच्चें एवं युवाओं के साथ अब बड़े भी उत्साह के साथ भगवान की भक्ति में सहभागिता कर रहे है। श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता, वरिष्ठ तेजप्रकाश कोठारी, अनिल राठौर,़ मुकेश रुनवाल, मुकेश लोढ़ा, अंकित रुनवाल अंकित छाजेड, प्रतीक मोदी, प्रतीक मूथा उल्लास जैन, हेमेंद्र संघवी, मनोज जैन नाकोड़ा, रिंकू रुनवाल आदि ने समाज के श्रावक-श्राविकाओं, विशेषकर युवा एवं बच्चों से प्रत्येक सप्ताह गुरूवार को बावन जिनालय में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर प्रभु भक्ति का लाभ लेने हेतु अपील की है।
पूर्णिमा पर जैन मंदिरों में रहीं भीड़
श्री संघ मीडिया प्रभारी रिंकू रूनवाल के अनुसार 4 दिसंबर, गुरूवार को पूर्णिमा तिथि होने से शहर के श्री ऋषभदेव बावन जिनालय के साथ श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ मंदिर, दादावाड़ी गणधर मंदिर, दिलीप गेट स्थित महावीर बाग, कृषि उपज मंडी के समीप श्री गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर, रंगपुरा स्थित जैन मंदिर, देवझिरी स्थित श्री आदिनाथ माणिभद्र जैन मंदिर पर समाज के श्रावक-श्राविकाओं की दर्शन-पूजन के लिए विशेष भीड़ और उत्साह देखने को मिला। दिनभर दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा।