Homeझाबुआपाराटंट्या मामा भील के बलिदान दिवस पर पारा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

टंट्या मामा भील के बलिदान दिवस पर पारा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

पारा। हिन्दू युवा जनजाति संगठन पारा के कार्यकर्ताओं ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महान क्रांतिकारी क्रांतिसूर्य टंट्या मामा भील के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में उनकी गाता स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर की गई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने “टंट्या मामा भील अमर रहें”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” जैसे देशभक्ति नारों के साथ वातावरण को देशप्रेम से ओतप्रोत कर दिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य वालसिंह मसानिया, HYJS संगठन महामंत्री कमलेश मावी, प्रदेश मंत्री कैलाश चौहान, जिला अध्यक्ष कमलेश मुजाल्दा, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल हिहोर, दशम सिंह चौहान, नरसीह वास्केल, क्रिश बारिया, राहुल मुजाल्दा, दिलीप मुजाल्दा, कलमसिंह मुजाल्दा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!